Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी भुजियाघाट में बहे 17 वर्षीय आदित्य टम्टा का शव गौला नदी से बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के भुजियाघाट गधेरे में जन्मदिन मनाने गया 17 वर्षीय आदित्य टम्टा तेज बहाव में बह गया था। रविवार सुबह गौला नदी से उसका शव बरामद हुआ।

हल्द्वानी। भुजियाघाट के पास गधेरे में बहे 17 वर्षीय किशोर आदित्य टम्टा का शव रविवार सुबह बरामद हो गया है। SDRF और पुलिस की तलाशी अभियान के बाद शव राजपुरा क्षेत्र के पास गौला नदी के किनारे से मिला। इस दर्दनाक घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी तनावपूर्ण: धार्मिक स्थल पर पशु के अवशेष डालने से बवाल, पुलिस की सख्ती से हालात काबू


जानकारी के अनुसार टीपी नगर निवासी आदित्य टम्टा शनिवार को अपना 17वां जन्मदिन मनाने भुजियाघाट गया था। उसके साथ 6-7 दोस्त और रिश्तेदार भी मौजूद थे। दोपहर के समय सभी लोग गधेरे में नहा रहे थे। इसी दौरान पहाड़ों में हुई तेज बारिश से गधेरे का जलस्तर अचानक और बहुत तेजी से बढ़ गया।
जलस्तर बढ़ता देख दोस्तों ने आदित्य को बाहर आने के लिए आवाज लगाई। किनारे की ओर भागते समय अचानक आदित्य का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही काठगोदाम कोतवाली पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमों ने काठगोदाम बैराज तक देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
रविवार सुबह पुलिस और रेस्क्यू टीम ने दोबारा तलाशी शुरू की, जिसके बाद राजपुरा के पास गौला नदी तट से आदित्य का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से मानसूनी बारिश के दौरान नदी-नालों और गधेरों से दूर रहने की अपील की है।

Select Language

Advertisement