Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बीजेपी विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे संबोधित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में बीजेपी की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुरू हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर।

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार से हल्द्वानी में शुरू हो गई है। इस उच्चस्तरीय बैठक में उत्तराखंड भर से पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और प्रमुख संगठन पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। बैठक का मुख्य आकर्षण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का संबोधन होगा, जो दोपहर बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचकर कार्यकर्ताओं और नेताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। आयोजन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बैठक के पहले दिन ‘विकसित उत्तराखंड संकल्प प्रस्ताव’ और समसामयिक राजनीतिक प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।
बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक व चुनावी चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बीजेपी उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर चुनावी हैट्रिक दर्ज करेगी।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत अहम बताया। सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन से पार्टी की आगामी रणनीति, सांगठनिक विस्तार और राज्य के विकास रोडमैप को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश मिलने की उम्मीद है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement