Report by : CWN Desk
Published at :
₹200 रसोई गैस सिलेंडर सस्ता होने से बड़ी राहत, उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को ₹400 की राहत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर रसोई गैस उपभोक्ताओं को तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आम लोगों को महंगाई से राहत देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम करने की घोषणा की गई। उज्ज्वला लाभार्थियों को 400 रुपये का फायदा होगा क्योंकि, उन्हें पहले से 200 रुपये सब्सिडी मिल रही है।
सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, फैसले से देशभर में करोड़ों उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। आंकड़ों के अनुसार, देश में 9.6 करोड़ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों सहित 31 करोड़ से अधिक घरेलू रसोई गैस उपभोक्ता हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि रसोई गैस के दाम में कटौती का उद्देश्य आम लोगों को राहत देना है। इस निर्णय के बाद उम्मीद की जा रही है कि त्योहारों पर सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कटौती कर सकती है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›