नई दिल्ली

राज्यपाल बनाने के नाम पर कांग्रेस नेता से 11 करोड़ रुपये ठगने वाला पुलिस के इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा। हांसी शहर के कांग्रेस नेता सुरेंद्र मलिक से चार साल पहले अंडमान निकोबार में राज्यपाल बनाने के नाम पर 11 करोड़ रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर मानवीर को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया है। सुरेंद्र मलिक की एक साल पहले मौत हो चुकी है। उनके पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस मामले में मानवीर के एक सहयोगी की तलाश है।
पुलिस के मुताबिक डॉ. दुष्यंत मलिक ने बताया कि मानवीर वर्ष 2020 में उनके पिता सुरेंद्र मलिक से मिला था। इस दौरान उसने राजनीतिक रसूख का हवाला देकर अंडमान निकोबार का राज्यपाल बनवाने में मदद की पेशकश की। इसकी एवज में 11 करोड़ रुपये लिए थे।
करीब 9 करोड़ रुपये पांच अलग-अलग बैंक खाते में व 2 करोड़ रुपये नकद दिए गए, लेकिन सुरेंद्र मलिक को राज्यपाल नहीं बनाया तो उन्होंने पैसे वापस मांगे। इस मामले में कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। दुष्यंत ने बताया कि पिछले साल उनके पिता की मौत हो गई। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच की।
मानवीर ने पहले सुरेंद्र के साथ दोस्ती की और विश्वास में लेकर ठगी को अंजाम दिया। सुरेंद्र मलिक भाजपा नेता किरण चौधरी के भी खास रहे। उनके आवास पर पिछले साल ईडी ने रेड भी की थी। डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी मानवीर को गिरफ्तार कर आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसके साथी के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी