Report by : CWN Desk
Published at :
श्री कैंची धाम बाईपास चौड़ीकरण-डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए 12.14 करोड़ की स्वीकृति

नए साल से कैंची धाम जाने वाले भक्तों सहित भवाली की बड़ी आबादी को सौगात मिली
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र को दो बड़ी सौगात दी है। उनकी पहल पर भवाली सेनेटोरियम से नैनी बैंड तक भवाली बाईपास-भाग दो के डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए 11.62 करोड़ और श्री कैंची धाम बाईपास भवाली सेनेटोरियम-सिरोड़ी मोटर मार्ग एक से आठ किलोमीटर तक चौड़ीकरण-डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए 12.14 करोड़ से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही टोकन मनी भी जारी कर दी गई।
नए साल से कैंची धाम जाने वाले भक्तों सहित भवाली की बड़ी आबादी को सौगात मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल आगमन पर इन दोनों सड़कों के सुधारीकरण की घोषणा की थी। जिलाधिकारी वंदना ने बुधवार को बताया कि शासन के संयुक्त सचिव श्याम सिंह की ओर से प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को शासकीय पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।
शासनादेश के अनुसार मुख्य अभियंता लोनिवि हल्द्वानी ने 13.10 करोड़ का आगणन तैयार कर शासन को भेजा था। परीक्षण के उपरांत श्री कैंची धाम बाईपास के लिए 12.14 करोड़ से अधिक की धनराशि की मंजूरी प्रदान की गई है। भवाली सेनेटोरियम से नैनी बैंड तक भवाली बाईपाास के सुधारीकरण के लिए 11.92 करोड़ से अधिक का आगणना भेजा गया था। शासन ने 11.62 करोड़ की धनराशि मंजूर कर दी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›