Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल: युवती ने रामभक्तों पर दिया विवादित बयान, क्या बोली सुनें…

तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

धारी पुलिस की इस कार्यवाही से शराब तस्करों में मचा हड़कंप

एसपी, एसएसपी ने टीम को दी बधाई

धानाचूली। नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर थाना के अंतर्गत खोली गई नई रिपोर्टिंग चौकी धारी के प्रभारी ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 12 पेटी अवैध शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वही आबकारी अधिनियम के तहत अभियुक्त पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इधर इस के कार्यवाही पर उच्चाधिकारियों ने धारी पुलिस टीम को बधाई दी है।
धारी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई विजय कुमार की टीम ने अवैध शराब पर प्रहार करते हुए शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।वही अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
आपको बताते चले बीते 13 फरवरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नैनीताल में 4 पुलिस चौकियों व खनश्यू थाने का वर्चुअल शुभारंभ किया था । सीएम धामी ने अपराध नियंत्रण के साथ चरस , शराब अन्य अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए रैगुलर पुलिस का विस्तार किया गया था। उसी का असर अब दिखने लगा है। अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही का धारी चौकी का यह पहला मामला है ।शनिवार चौकी प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर उन्होंने गुनियालेख निवासी पूरन चंद्र पुत्र चनी राम के यहां छापा मारा। जहां पर उन्हें 7 पेटी अंग्रेजी शराब जबकि 5 पेटी देसी मसालेदार शराब की मिलाकर 12 पेटी अवैध शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि इन पेटियों में 338 हुए मैकडॉवेल नंबर वन रम तथा 228 हुए गुलाब देसी मसालेदार शराब के बरामद हुए।

वही अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम 60 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। एसआई विजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब चरस के खिलाफ आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। वही बताया गया कि अभियुक्त यहां कई लंबे समय से शराब की तस्करी करता आ रहा था। उधर उनकी क्षेत्र में पहली कामयाबी पर थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर महेश जोशी, नैनीताल एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र और एसएसपी पंकज भट्ट ने टीम को बधाई दी है ।
गिरफ्तारी के दौरान एसआई विजय कुमार, कांस्टेबल अमर सिंह और जीवन सिंह शामिल रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›