Report by : Paras Bisht
Published at :
तो हो जाए आज वीकेंड पर आलू का पराठा, सेहत के लिए फायदेमंद है आलू

सब्जियों के राजा आलू में कई गुण, हर सब्जी और सबकी पसंद है आलू

हल्द्वानी। आलू सब्जियों का राजा है। हर किसी का पसंदीदा है और हर स‌ब्जी में मिक्स हो जाता है। आलू से बनने वाले व्यंजन लोग बड़े चाव से खाते हैं। आलू की सूखी सब्जी हो या फिर करी सबकी पसंदीदा है। आलू के पराठे का तो हर कोई दीवाना है। आलू स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आलू खाने से कार्डियो-मेटाबॉलिक सेहत में सुधार आता है। मोटापे में कमी आती है। आंतों को ऊर्जा मिलती है। आलू खाने से फायदे आलू में पाया जाता है कार्बोहाइड्रेट आलू में कार्बोहाइड्रेट होता है। जो लोग डाइट में कम कार्ब्स लेना चाहते हैं आलू से दूरी बनाते हैं। हालांकि, आलू सेहत को कई तरह के फायदे भी पहुंचाता है। आज रविवार छुट्टी है तो हो जाए आलू का पराठा..
दिल को रखता है दुरुस्त
आलू फाइबर का अच्छा स्त्रोत है। जिससे सीधे दिल को फायदा पहुंचता है। टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है।
वजन बनाए रखने में मददगार
आलू भी प्रतिरोधी स्टार्च का स्रोत है। स्टार्च भूख को कंट्रोल करता है, जिससे वजन को मैनेज करने में मदद मिलती है। आलू को अगर अंडे या फिर अन्य प्रोटीन के साथ मिलाकर खाया जाए तो इससे आप संतुष्ट महसूस करते हैं।
आलू आंतों के लिए फायदेमंद
प्रतिरोधी स्टार्च आंत की सेहत पर भी सकारात्मक असर डालता है। आलू आंतों की सेहत में सुधार करता है।
पोषक तत्वों का खजाना है आलू आलू पोटैशियम जैसे खनिज पदार्थ का अच्छा स्त्रोत है। जो ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है। हाइपरटेंशन या प्री-हाइपरटेंशन से पीड़ितों का
आलू ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है।

एथलेटिक परफॉर्मेंस को बढ़ाता है
आलू में कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इसका सेवन एथलेटिक परफॉर्मेंस बढ़ाने का काम कर सकता है। किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी के लिए कार्ब्स शरीर को इंधन प्रदान करते हैं। इसलिए आलू का सेवन प्री-वर्कआउट मील की तरह किया जा सकता है।

तो हो जाए आज वीकेंड पर आलू का पराठा, सेहत के लिए फायदेमंद है आलू
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›