Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी शहर के 13 चौराहे होंगे चौड़े, 4 मार्च तक सर्वे करने के निर्देश

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के 13 चौराहों के चौडीकरण की बैठक लेते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है शीघ्र कार्य प्रारम्भ किया जाए। उन्होंने कहा जिन चौराहों के चौडीकरण हेतु सर्वे कार्य नही हुआ है 4 मार्च सोमवार तक संयुक्त रूप से सर्वे कर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि चौडीकरण के दौरान जहां पेड आ रहे हैं वन विभाग से वार्ता कर जो पेड ट्रान्सप्लांट हो सकते है उन्हें ट्रान्सप्लांट कर दिया जाए और जो नही हो सकते वन विभाग से समन्वय कर उक्त पेड़ों को समय से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जिन चौराहों के चौडीकरण में कोई विधिक समस्या नही है तथा किसी नोटिस पर सुनवाई लंबित नही है, उन चौराहों का चौडीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने होली ग्राउन्ड के पुनर्निर्माण हेतु अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिये हैं कि धनराशि स्वीकृत कर दी है 24 घंटे कार्य कर होली महोत्सव से पूर्व कार्य समाप्त करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि बेस व महिला चिकित्सालय में आईसीयू एवं अन्य मशीनें शिफ्ट होनी है इसके लिए तकनीकी कम्पनियों से वार्ता कर शीघ्र शिफिटिंग का कार्य किया जाए इसके लिये चिकित्सालय द्वारा वैकल्पिक भवन का चिन्हिकरण कर दिया है। उन्होंने कहा यह चौडीकरण शहर के लिए महत्वपूर्ण कार्य है अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। विद्युत पोल, पेयजल लाइन शिफ्टिंग तथा जिन सरकारी संपत्तियों की दीवारें ध्वस्तीकरण से प्रभावित हुई हैं, उन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।
निजी संपत्तियों के अतिक्रमण हेतु जो नोटिस निर्गत किए गए हैं, उनमें से अवशेष नोटिसों पर समिति द्वारा शीघ्र सुनवाई कर निस्तारण किया जाना है, नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि उक्त कार्य अगले सप्ताह तक पूर्ण कर लिया जाए, ताकि माननीय उच्च न्यायालय में समय से रिपोर्ट प्रेषित की जा सके। बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के साथ ही लोनिवि, विद्युत,जलसंस्थान तथा सिचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›