Report by : Paras Bisht
Published at :
दमुवाढूँगा का मालिकाना हक छीनने वालों की बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की घोषणा महज चुनावी शिगूफा: बल्यूटिया

हल्द्वानी। प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने प्रेस को जारी बयान में मुख्यमंत्री द्वारा बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम की घोषणा में सम्मलित करने को महज चुनावी शगूफा करार दिया।
बल्यूटिया ने कहा यदि सरकार इतनी ईमानदार है तो जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा जिसको राजस्व ग्राम 15 दिसंबर,2016 को घोषित किया गया तत्पशात 20 दिसंबर,2016 जारी अधिसूचना से सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाएँ संपादित करने का आदेश दिया जिस पर भाजपा ने सरकार 13 दिसंबर 2020 को अधिसूचना जारी कर सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाएँ में रोक लगाकर जवाहर ज्योति- दमुवाढूँगा से मालिकाना हक का अधिकार छीनने का काम किया।
बल्यूटिया ने जहाँ एक तरफ भाजपा सरकार सैन्य धाम की बात करती है वहीं दूसरी तरफ शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि 10 लाख रुपये ना दिए जाने लिए मा० सर्वोच्च न्यायालय में उनके खिलाफ दावा पेश करती है। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर होता है। चुनावी बेला में चुनावी जुमलों की  होने लगी बरसात।  बल्यूटिया ने कहा जनता भाजपा की कथनी और करनी को भली भाँति समझ चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›