हल्द्वानी

हल्द्वानी में अब बागजाला में अवैध अतिक्रमण पर चली जेसीबी, कई मकान ध्वस्त

वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर बनाए गए है कई मकान, कार्यवाई से मचा हड़कंप
हल्द्वानी।
हल्द्वानी के गौलापार स्थित बागजाला में वन विभाग की भूमि पर बने मकानों पर आज बड़ी कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग, प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। जिसमें आज आठ अवैध निर्माणाधीन मकानों को जेसीबी से तोड़ा गया है। यह सभी मकान वन विभाग की भूमि पर बने हुए थे, जिन्हें वही के रहने वाले कुछ लोगों ने स्टैम्प पर बेच था। विभाग द्वारा पूर्व में इन सभी को नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद आज यह कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, एसपी क्राइम हरबंश सिंह, सीओ नितिन लोहनी, तहसीलदार सचिन कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम हल्द्वानी पारितोष वर्मा ने बताया वन भूमि में अवैध मकान बने हुए थे जिसको खाली करने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया था। ऐसे में आज पुलिस वन विभाग के साथ-साथ सँयुक्त रूप से कार्रवाई की गई है। वहीं वन विभाग के एसडीओ ने कहा वन भूमि पर किसी भी तरह से अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने बताया कार्रवाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है, फिलहाल प्रशासन वन भूमि को अवैध तरीके से बेचे जाने वाले भू माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी