Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में कार एसेसरीज की दुकान में आग लगी, 15 लाख के नुकसान

होटल में पुनर्निर्माण का काम चल रहा था, होटल खाली होने के कारण कोई जनहानि नहीं


मसूरी। मसूरी कैमल बैक रोड स्थित एक होटल में आग लग गई। आग में दो गाड़ियां जलकर राख हो गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आसपास के भवनों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। आग को देखते ही लोगों में अफरातफरी मच गई।
दमकल विभाग को होटल में आग लगने की घटना की सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। मौके पर फायर सर्विस की तीन गाड़ियां अग्निशमन कार्य में जुटी हुई हैं। मसूरी पुलिस स्टेशन के SHO शंकर सिंह बिष्ट ने बताया, ”कैमल बैक रोड पर स्थित इस होटल में पुनर्निर्माण का काम चल रहा था, जिसके कारण होटल खाली है और कोई जनहानि नहीं हुई है।”
मसूरी स्थित ‘द रिंक’ होटल में भीषण आग लग गई। वर्ष 1890 में बनें इस होटल में इन दिनों पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। होटल के भीतरी हिस्से में 90 प्रतिशत लकड़ी का उपयोग किया गया है। आग की लपटें देखकर सुबह लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उस समय भीतर होटल मालिक व कुछ मजदूर थे। मजदूर तो किसी तरह बाहर निकल आये, मालिक को अग्निशमन टीम ने खिड़की तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला। मालिक दिल्ली का कारोबारी बताया जा रहा है। अग्निशमन टीम आग बुझाने में जुटी है। ब्रिटिशकाल में इस होटल में एशिया का सबसे बड़ा वुडन स्केटिंग रिंक हुआ करता था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›