Connect with us

उत्तराखण्ड

गंगोत्री धाम के 14 और केदारनाथ के कपाट 15 नवम्बर को होंगे बंद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि एवं मुहूर्त विजयादशमी पर्व पर 24 अक्टूबर तय होंगे

देहरादून। उत्तराखंड में अब गंगोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की तारीख और मुहूर्त भी तय हो गई है। गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त तय कर लिया गया है। धाम के कपाट 14 नवंबर को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 11:45 बजे बंद किए जाएंगे।
यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर्व पर 15 नवंबर को बंद किए जाएंगे। कपाट बंद करने के मुहूर्त अभी तय नहीं हुए हैं। वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि एवं मुहूर्त विजयादशमी पर्व पर 24 अक्टूबर तय होंगे।
शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर रविवार को गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त निकाला। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि परंपरा के अनुसार धाम के कपाट अन्नकूट के अवसर पर बंद किए जाते हैं।
इस बार 14 नवंबर को सुबह दस बजे मां गंगा के मुकुट को उतारा जाएगा। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा शीतकालीन प्रवास स्थल मुखीमठ (मुखवा) के लिए प्रस्थान करेगी। यमुनोत्री के कपाट भैया दूज पर्व पर 15 नवंबर को बंद होंगे।
वहीं, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ के कपाट भी इसी दिन बंद होंगे। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली यात्रा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड सरकार ने अपर महाधिवक्ता, उप-महाधिवक्ता, अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता, स्थायी अधिवक्ता, सहायक शासकीय अधिवक्ता और ब्रीफ होल्डर के पदों पर अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी सौपी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement