Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को दुबई व आबूधाबी में करेंगे रोड शो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रदेश में दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन की सफलता के लिए आयोजन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री वहां दुबई व आबूधाबी में रोड शो करेंगे। आज मुख्यमत्री दिल्ली जाएंगे।
प्रदेश में आगामी दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन की सफलता के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश व विदेश में रोड शो कर रहे हैं। इस कड़ी में अब वह संयुक्त अरब अमीरात में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री रविवार सुबह देहरादून से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि दिल्ली में भी वह कुछ उद्यमियों से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही वह संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले दो रोड शो की तैयारियों को भी अंतिम रूप देंगे। सीएम धामी ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवा निवृत) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट की। इस दौरान उनके बीच प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की नई पहल: महिला सारथी योजनामें महिलाएं ओला-उबर की तरह टैक्सी चला सकेंगी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement