Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी: ऑनलाइन लूडो में तीन लाख रुपये हारने से तनाव में थी छात्रा, फंदे से झूलकर दी जान

देहरादून। पटेलनगर के देहराखास इलाके में रविवार को 14 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी यहां अपनी बहन और जीजा के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे कंट्रोल रूम को पथरी बाग चौक के पास महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतका नाबालिग है। परिजन उसे पहले ही अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किशोरी के पिता का निधन हो चुका है और बहन-जीजा स्थानीय अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›