Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

15 महिलाओं से की शादी, हड़प लिए उनके जेवरात और लाखों रुपये, गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को बनाता था निशाना
पुलिस ने एक ऐसे धोखेबाज को दबोचा है। आरोपी बेहद शातिर है, जो वैवाहिक साइटों पर विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और अविवाहित ज्यादा उम्र की महिलाओं को निशाना बना रहा था। वह पहले महिलाओं से शादी रचाता और बाद में उनके गहने और नकदी लेकर फरार हो जाता था। वह अब तक 15 महिलाओं से शादी कर उन्हें अपना शिकार बना चुका है।
मामला मैसूर का है। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय महेश तनोर्वा के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु का रहने वाला है।पुलिस के संज्ञान में यह मामला एक पीड़ित महिला की शिकायत के बाद आया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने शादी के बाद हेमलता नामक महिला पर क्लिनिक खोलने के लिए 70 लाख रुपये उधार देने का दबाव बनाया।
उसने पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब बात नहीं बनी तो वह हेमलता के सोने के आभूषण और 15 लाख रुपये नकद चुराकर फरार हो गया। इस संबंध में हेमलता ने महेश के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। जांच में पता चला कि उसने महिलाओं का विश्वास हासिल कर 15 बार शादी की थी और सोने के गहने और पैसे लेकर भाग चुका है।
अब इस बात की जांच हो रही है कि आरोपित के विरुद्ध अन्य महिलाओं ने शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई। पुलिस अन्य पीडि़त महिलाओं को भी तलाश रही है। आरोपित महेश महिलाओं से संपर्क बनाने के लिए स्वयं को चिकित्सक बताता था। अपने को एक सम्मानित चिकित्सक के रूप में पेश करते हुए वह पहले विश्वास हासिल करता और बाद में शादी कर लेता था। पुलिस ने बताया कि आरोपित के पास से दो लाख रुपये नकद, दो कार, एक सोने का कंगन, एक अंगूठी, दो सोने की चूडि़यां, एक हार और सात मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement