Report by : CWN Desk
Published at :
एसटीएफ ने नामी कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से 28 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला ठग पकड़ा

देहरादून। आनलाइन पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने राशन व्यापारी को दो लाख 80 हजार रुपये की चपत लगा दी। 10 लाख के लोन के लिए विभिन्न औपचारिकताओं के बहाने आरोपितों ने यह रकम ऐंठी। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पटेलनगर थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि सेवलाकलां निवासी घनश्याम सिंह ने धोखाधड़ी की शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह क्षेत्र में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाते हैं। कुछ समय पूर्व उन्होंने बेटी की शादी की, जिससे उन पर काफी कर्ज हो गया। हाल ही में उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया।
व्यक्ति ने खुद को धनी लोन कंपनी का कर्मचारी बताते हुए पर्सनल लोन का आफर दिया। पीड़ित ने 10 लाख रुपये लोन लेने में दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद आरोपित ने फाइल चार्ज, टैक्स आदि के नाम पर पीड़ित से अपने बैंक खातों में 2.80 लाख रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद आरोपित ने फोन बंद कर दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›