Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

राजधानी में डकैती में इस्तेमाल वाहनों को बदमाश सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्र में छोड़कर भागे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रिलायंस कंपनी के ज्वेलरी शोरूम में बीते रोज हुई थी डकैती की घटना
देहरादून। राजपुर रोड स्थित रिलायंस कंपनी के ज्वेलरी शोरूम में बीते रोज हुई डकैती में पुलिस बदमाशों की बाइकें और कार तलाशती रही लेकिन, डकैत तीन वाहनों को सहसपुर और सेलाकुई थाना क्षेत्र में छोड़कर भागने में कामयाब रहे।
जिलेभर में चेकिंग कर रही पुलिस ने सेलाकुई से डकैतों की कार और सहसपुर थाना क्षेत्र के तहत पावंटा हाईवे किनारे से दो बाइकें बरामद कीं। पुलिस का मानना है कि जहां से डकैतों के वाहन मिले, वे इससे आगे सार्वजनिक वाहनों में सवार होकर निकल गए होंगे। राजपुर रोड पर ग्लोब चौक के पास रिलायंस का शोरूम रोजाना की तरह गुरुवार सुबह करीब सवा दस बजे खुला था। इसके दस मिनट बाद ही चार बदमाश हथियारों के साथ घुसे। जबकि उनके साथी बाहर खड़े थे।बदमाशों ने कर्मचारियों को डराकर डिस्प्ले पर रखे बीस करोड़ से अधिक के गहने समेटने के बाद फरार हो गए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement