Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में इस शहर में यातायात नियम तोड़ने पर ड्रोन से होंगे वाहनों के चालान

देहरादून। पुलिस ने दिवाली के लिए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। वाहनों का दबाव बढ़ने पर पलटन बाजार, धामावाला और पीपलमंडी बाजार जीरो जोन रहेगा। नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों की टोइंग के साथ ही ड्रोन से चालान किए जाएंगे। वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में घुड़सवार पुलिस गश्त करेगी। पुलिस ने निजी वाहनों के बजाए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की अपील की है, ताकि सड़कों पर वाहनों का दबाव कम रहे। दोपहिया का ज्यादा उपयोग करने की अपील भी की गई।
पुलिस ने ट्रैफिक नियंत्रण को घंटाघर, धर्मपुर, दिलाराम, सहारनपुर चौक, चकराता रोड, लालपुल, निरंजनपुर मंडी, जीएमएस रोड, सर्वेचौक और पार्किंग जोन बनाए हैं। राजा रोड, दर्शनीगेट सहारनपुर चौक के सामने, सहारनपुर चौक कांवली की ओर, तहसील चौक से अंदर तहसील के पास, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, ओरिएण्ट चौक, सर्वे चौक बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं। दबाव बढ़ने पर विक्रम वाहनों के रूट भी डायवर्ट किए जाएंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›