Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

20 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शुभ मुहूर्त पर खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

https://fb.watch/k9EJZoUE8V/?mibextid=RUbZ1f

देवभूमि उत्तराखंड में गुरुवार की सुबह भगवान बदरीनाथ के कपाट खुल गए। धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बावजूद 20 हजार श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के पावन क्षण के साक्षी बने। 
भक्तों के लिए भगवान बदरीनाथ के द्वार खुलने के साथ ही अब चारधाम यात्रा ने भी रफ्तार पकड़ ली है। आज बृहस्पतिवार प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर कपाट खुलने के इस पावन मौके पर अखंड ज्योति के दर्शन करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु धाम पहुंचे तो यात्रा पड़ावों पर चहल-पहल भी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गरमपानी में घोड़े की लात से युवक की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

https://fb.watch/k9ERSEt49n/?mibextid=RUbZ1f

कपाट खुलने के दौरान धाम में करीब 20 हजार तीर्थयात्री पहुंचे। कपाटोद्घाटन के लिए टिहरी राजा के प्रतिनिधि के रूप में माधव प्रसाद नौटियाल भी धाम में मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement