Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून चिड़ियाघर की 23 साल की रानी गुलदार की मौत

देहरादून। दून जू की शान रही मादा गुलदार रानी की गुरुवार को मौत हो गई। वह करीब 23 साल की थी। रानी करीब एक सप्ताह से बीमार थी। दून जू में अब पर्यटकों को गुलदार के दीदार नहीं होंगे, क्योंकि पिछले साल 23 साल की उम्र में ही गुलदार राजा की भी मौत हो गई थी।
जू के रेंजर मोहन रावत ने बताया कि गुलदार की अधिकतम आयु करीब 14 से 15 साल है। लेकिन जू में आसानी से खाना और देखभाल मिलने से ये दोनों गुलदार रिकॉर्ड आयु तक जिए। लेकिन पिछले कुछ समय से रानी बीमार थी। उसका इलाज भी किया जा रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव को जला दिया गया। उन्होंने बताया कि जू में दो गुलदार शावक रखे गए हैं। लेकिन सेंट्रल जू अथॉरिटी से उनको डिसप्ले में रखने की अनुमति नहीं मिली है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›