Connect with us

नई दिल्ली

3 साल की बच्ची ने 4 साल की बड़ी बहन को गोली मारी, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बच्ची के हाथ लगी पिता की सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, गलती से चली गोली
नई दिल्ली। अमेरिका में टेक्सास के ह्यूस्टन के पास तीन साल की एक लड़की ने माता-पिता के सामने ही अपनी चार साल की बहन की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली गलती से चली।  पुलिस ने यह जानकारी दी है। हैरिस काउंटी के शेरिफ एड गोंजालेज ने कहा, “तीन साल की एक लड़की ने लोडेड सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल तक पहुंच गई। अपनी बड़ी बहन को गोली मार दी।” उन्होंने कहा कि गोलीबारी की यह घटना रविवार देर रात हुई।
गोली चलने की अवाज जब परिवार के सदस्यों ने सुनी तो वे बेडरूम की तरफ भागे। उन्होंने बच्ची को फर्श पर अचेत पाया। हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि यह शूटिंग तीन साल की बच्ची से अनजाने में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 40 प्रतिशत परिवारों के पास बंदूकें हैं, जिनमें से अधिकांश बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खराब सड़कों और अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस विधायक व शहर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

Select Language

Advertisement