Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन 31565 तीर्थयात्री आनलाइन पंजीकरण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

यात्रियों के लिए ऑफलाइन भी पंजीकरण सुविधा मिलेगी, जल्द खुलेंगे, बाबा केदारनाथ के लिए 17088 पंजीकरण

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए इस वर्ष भी पंजीकरण आनलाइन व आफलाइन दोनों माध्यम से होंगे। बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के लिए आनलाइन पंजीकरण खोल दिए हैं। जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि विधिवत घोषित होने के बाद इन धामों के लिए आनलाइन पंजीकरण शुरू किया जाएगा। चारधाम यात्रा के लिए वेबासाइट पर आनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपको registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लागइन करना होगा। आफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था चारधाम यात्रा आरंभ होने से कुछ दिन पूर्व शुरू होगी।
आनलाइन पंजीकरण खुलने के साथ ही पहले दिन शाम साढ़े पांच बजे तक 31565 तीर्थयात्री आनलाइन पंजीकरण करा चुके थे। जिसमें बदरीनाथ के लिए 14294 व केदारनाथ 17088 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराए।
इस वर्ष 25 अप्रैल को केदारनाथ व 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित हो चुकी है। जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि अभी अधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। हालांकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरानुसार अक्षय तृतीय तिथि को खोले जाते हैं, इस वर्ष 22 अप्रैल को अक्षय तृतीय पर्व है।

यह भी पढ़ें 👉  संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम

ऐसे कर सकते हैं पंजीकरण
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण के लिए सरकार की ओर से वेबसाइट तथा वाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। यदि आप चारधाम यात्रा के लिए वेबासाइट पर आनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपको registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लागइन करना होगा।
इसके बाद आप Register/Login पर जाकर नाम, फोन नंबर समेत अन्य जानकारियां देकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा मैसेजिंग एप वाट्सएप पर आप 8394833833 पर Whatsapp कर सकते हैं। इस माध्यम से रजिस्ट्रेशन के लिए आपको इस नंबर पर yatra मैसेज करना होगा। इसके बाद आपसे कुछ सवाल किए जाएंगे, जिनका जवाब देते हुए आप चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement