Connect with us

हल्द्वानी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हल्द्वानी में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने मिनी स्टेडियम चौराहे पर तैनात महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को स्टोल पहनाकर और ट्रॉफी देकर उनके कार्यों की सराहना की तथा महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और सदस्य पूर्णिमा रजवार ने संयुक्त रूप से कहा कि नारी शक्ति समाज को एकजुट रखने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। वह कभी माँ, कभी बहन, कभी पत्नी, और कभी बेटी के रूप में समाज को सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं आगे बढ़कर अपने अधिकारों को पहचानना होगा और आत्मनिर्भर बनना होगा। भारतीय नारी की शक्ति का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है और कई महिलाएं अपने साहसिक कार्यों से समाज में मिसाल पेश कर रही हैं। ऐसे में आवश्यक है कि हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जाएं ताकि वे अपनी प्रतिभा निखारकर देश की प्रगति में योगदान दे सकें।

यह भी पढ़ें 👉  जमरानी बांध परियोजना को 48 साल के बाद केंद्र सरकार से बजट की मंजूरी मिली

इस कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट, एसआई सुरेश पाठक, पार्षद शैलेन्द्र दानू ने भी महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने में महिला पुलिसकर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह सम्मान उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शक अलका टंडन, पूर्णिमा रजवार, रिंकी गुप्ता, पूजा जोशी, पूनम गुप्ता, प्रीति आर्या, रेनू कांडपाल, जया जोशी, सूरज मिस्त्री, प्रमोद भट्ट, सुशील राय, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में हाथी ने राजाजी नेशनल पार्क के कर्मचारियों को दौड़ाया

संस्था के सदस्यों ने इस मौके पर महिलाओं के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाना जरूरी है ताकि वे आत्मनिर्भर होकर समाज और देश की उन्नति में अपना योगदान दे सकें। इस सम्मान समारोह से महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ा और उन्होंने भी समाज की सेवा में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement