Connect with us

नई दिल्ली

ढाई महीने की बच्ची की हत्या कर शव प्लास्टिक के जार में छिपाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रात को साते हुए गायब हो गई थी बच्ची, पुलिस मान रही पारिवारिक विवाद

महज ढाई महीने की नवजात की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घर वाले उसे ढूंढ़ने लगे तो नहीं मिली। काफी तलाश के बाद घर के किचन में डालडे के खाली डब्बे के अंदर बच्ची का शव देखकर सबके होश उड़ गए। दिल दहला देने वाली यह हकीकत बुधवार दोपहर बाद पटना के कदमकुआं में सामने आई तो लोग दंग रह गए। देखते ही देखते घर के पास लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने लोगों को घर के अंदर आने से रोक लगा दिया। फौरन FSL की टीम बुलाई गई। काजीपुर में रोड नंबर दो स्थित घर में मारकर डब्बे में बंद कर दी गई बच्ची अंशु के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  7 साल का बेटा नहीं सुना पाया "क, ख, ग" तो पिता ने रस्सी से हाथों को बांधकर छत के कुंडे से लटका दिया

पिता भरत कुमार के अनुसार- सुबह नींद खुली तो बच्ची बगल में नहीं नजर आई। बिछावन के आसपास, नीचे देखा तो भी नहीं पता चला। कहीं से आवाज भी नहीं आ रही थी। सुबह 6:30 बजे से पागलों की तरह हम लोग बच्ची को खोज रहे थे। नहीं मिली तो पुलिस को खबर दी। पुलिस ने भी काफी खोजबीन के बाद कहा कि घर में ही सब कुछ चेक करो। इसके बाद एक-एक सामान को हटाकर देखना शुरू किया तो किचन में प्लास्टिक के डब्बे में बच्ची की लाश पर मिली। भरत कुमार कदमकुआं इलाके में ही अंडे की दुकान चलाता है। बच्ची से बड़ा उसका दो साल का बेटा भी है।
कदमकुआं थाना के दारोगा ने मौके पर बताया घर के अंदर ही खोजबीन के बाद दरवाजा के बगल में एक अलमारी के पास डब्बा में बच्ची की लाश देखी गई। बच्ची के गले में फंदे का निशान मिला है, जिससे साफ हो रहा है कि हत्या गला दबाकर की गई और फिर डब्बे में उसकी लाश को रख दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। इसके लिए फॉरेंसिक साइंस की टीम को बुलाया गया है। कदमकुआं थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की पूरी छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या का कारण अबतक सामने नहीं आया है। आपसी पारिवारिक विवाद में ऐसा हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडे पर्यटकों की गुंडई बढ़ती जा रही है, टोल कर्मियों पर तलवार से वार कर दिया, वीडियो वायरल

Select Language

Advertisement