Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

दिल्ली साकेत कोर्ट में गवाही देने पहुंची महिला को 4 गोलियां मारी, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

महिला एम्स में भर्ती, फायरिंग करने वाला महिला का पति, दोनों के बीच चल रहा कोर्ट में केस
नई दिल्ली। वकील के भेष में आए एक व्यक्ति ने गवाही देने आई महिला पर ताबड़तोड़ 34 गोलियां मार दी। गोली चला दी। महिला को एम्स में भर्ती कराया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली की इस घटना ने अदालतों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल हमलावर महिला का पति बताया जा रहा है। राजधानी दिल्ली साकेत परिसर कोर्ट में महिला को गोली मार दी गई है। महिला का आनन-फानन में एम्स ले जाया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक चार राउंड फायरिंग हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फायरिंग की घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग इधर-उधर भागते दिखाई दिए।
जानकारी के मुताबिक वकील की ड्रेस में आए हमलावर ने चार राउंड फायरिंग की है। महिला के पेट और अन्य हिस्सों में गोली लगी है। मौके पर मौजूद पुलिस की टीम महिला को घायल अवस्था में एम्स लेकर पहुंची। जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। वहीं, महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जानकारी मिल रही है कि पति पत्नी के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। पीड़ित महिला केस में गवाही देने के लिए साकेत कोर्ट आई थी। तभी वकील की ड्रेस में आकर पति ने फायरिंग कर दी।

Select Language

Advertisement