Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में ड्यूटी में लापरवाही पर दो दरोगा समेत 4 पुलिस कर्मी निलंबित

कुमाऊं कमिश्नर के 16 दिसम्बर को छपामारी में सोते मिले थे पुलिस कर्मी
हल्द्वानी। ड्यूटी में लापरवाही की शिकायत पर विभागीय जांच के बाद एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने दो एएसआई सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें कुमाऊं कमिश्नर की छापेमारी में सोते मिले गार्ड और डीआईजी कैंप कार्यालय में तैनात सिपाही का नाम भी शामिल है। वहीं काठगोदाम थाने के एक एएसआई पर भी लापरवाही के चलते कार्रवाई की गई है।
एसएसपी मीणा ने शुक्रवार रात चार पुलिसकर्मियों के निलंबन के आदेश जारी किए। कोतवाली के एएसआई कुंवर सिंह और कोषागार में तैनात सिपाही दिगंबर ज्याला के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। बता दें कि कुंवर सिंह और कोषागार गार्ड ज्याला 16 दिसंबर को कमिश्नर दीपक रावत के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी के समय सोते पाए गए थे। वहीं थाना काठगोदाम के एएसआई मनोहर रावत को गौला खनन मामले में ड्यूटी पर लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है। इसके अलावा डीआईजी कैंप कार्यालय पर तैनात सिपाही संजय चौधरी को शराब के नशे में ड्यूटी करने के मामले में निलंबित किया है। एसएसपी ने बताया कि निलंबित पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच कर रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›