Connect with us

देहरादून

बेटी से दुष्कर्म के आरोपी वायुसेना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रायपुर थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी दिल्ली में था तैनात
देहरादून। बेटी से दुष्कर्म के आरोप में रायपुर थाना पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी वायुसेना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और हाल में दिल्ली में तैनात था। मंगलवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।
सीओ रायपुर अभिनय चौधरी ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने घटना को लेकर तहरीर दी है। महिला के अनुसार उनका परिवार रायपुर थाना क्षेत्र में रहता है। पति एयरफोर्स में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, जिसकी दिल्ली में तैनाती थी। पति हाल में दिल्ली से छुट्टी पर घर आया हुआ था।
आरोप है कि उसने सोमवार सुबह छह बजे घर के एक कमरे में अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया। बच्ची ने अपनी मां को पिता की हरकत बताई तो आरोपी बाप घर से फरार हो गया। पीड़िता ने मां को बताया कि जान से मारने की धमकी देकर पिता पहले भी उससे ऐसी हरकत कर चुका है।
बच्ची की मां ने रायपुर थाने में तहरीर दी, जिस पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी 42 वर्षीय व्यक्ति को घटना के कुछ घंटे बाद सौड़ा सरौली इलाके से गिरफ्तार किया गया है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement