Report by : CWN Desk
Published at :
दिवाली की छुट्टी मनाकर घर से लौटे एलएलबी के छात्र ने दून में फांसी लगाई

लखनऊ से आए परिजनों ने उसके तीन साथी छात्रों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
देहरादून। लखनऊ में दिवाली की छुट्टी मनाने के बाद दून लौटा एलएलबी का छात्र दून में फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह उत्तरांचल विवि से एलएलबी कर रहा था और सातवें सेमेस्टर में पढ़ता था। दूसरी ओर, लखनऊ से आए परिजनों ने उसके तीन साथी छात्रों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। बताया जा रहा कि ये छात्र पश्चिमी यूपी के एक राजनीतिक व्यक्ति के रिश्तेदार हैं, जो उसे बात-बात पर परेशान करते थे।
घटना मंगलवार रात की है। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट के अनुसार, यूपी के लखनऊ में खास स्टेशन रोड स्थित छितावापुर का निवासी अक्षत शुक्ला पुत्र कमल शुक्ला दिवाली से पहले घर गया था। उसने दून के केहरी गांव में कमरा किराये पर लिया हुआ था। अक्षत की मां मंगलवार शाम उसे कॉल कर रही थी, लेकिन अक्षत ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने बेटे के साथी छात्र अर्णव द्विवेदी और चैतन्य को फोन किया। दोनों अक्षत के कमरे पर गए और खिड़की से झांका तो पता चला कि अक्षत फांसी पर लटका हुआ था। एसओ ने बताया कि मौके पर उत्तरांचल विवि के प्रोफेसर अनिल दीक्षित को भी बुलाया गया। दोनों छात्रों और प्रोफेसर की मौजूदगी में अक्षत शुक्ला का शव फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर भिजवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›