Report by : CWN Desk
Published at :
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने श्री महासू देवता मंदिर में मत्था टेका

सपना चौधरी को देखने उमड़े प्रशंसक
देहरादून। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने बुधवार को जौनसार-बावर के हनोल स्थित श्री महासू देवता मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने कहा कि देवता के दर्शन कर उनकी मनोकामना पूरी हो गई। मंदिर समिति ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बुधवार को सपना चौधरी के हनोल पहुंचने पर ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया।

इसके बाद सपना ने परिवार सहित महासू देवता मंदिर में विशेष पूजा की। इस दौरान उन्होंने कारसेवकों व प्रबंधन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर मंदिर की विशेषता के बारे में जाना।
सपना चौधरी ने कहा कि महासू देवता के दरबार में आने की उनकी चाह काफी समय से थी। देवता के दर्शन का सौभाग्य मिलने से उनकी मनोकामना पूरी हो गई। उन्होंने देवता के मंदिर को भव्य बताया। सपना ने जौनसार-बावर में मेहमान नवाजी के रूप में अतिथियों के आदर सत्कार, रीति-रिवाज, परंपरा व लोक संस्कृति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आकर उन्हें सुकून मिला है।
सपना चौधरी के इस दौरे के दौरान उनको देखने के लिए उनके कई प्रशंसक आसपास क्षेत्र से हनोल पहुंचे। प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। यहां कुछ देर ठहरने के बाद वापस लौट गई। इस दौरान पुजारी नरेश जोशी, मंदिर समिति के प्रबंधक नरेंद्र नौटियाल, सहायक प्रबंधक विक्रम सिंह राजगुरु, उप प्रधान जय किशन, चंद्रमोहन नौटियाल, सूरज थापा आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›