Report by : CWN Desk
Published at :
ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा खेला, इसीलिए जीता विश्वकप : हरभजन सिंह

देहरादून में वर्क फूड एंड एंटरटेनमेंट सिटी में स्मैश सेंटर के उद्घाटन करने पहुंचे भज्जी टीम इंडिया की हार पर टिप्पणी से बचे 
देहरादून। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ‘भज्जी’ को उत्तराखंड बहुत पसंद है। उन्होंने देहरादून से भी खुद का जुड़ाव जाहिर किया। मौका था राजपुर रोड स्थित वर्क फूड एंड एंटरटेनमेंट सिटी में स्मैश सेंटर के उद्घाटन का।
गुरुवार को उन्होंने इस सेंटर का शुभारंभ किया। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हरभजन ने कहा कि वो दूसरी बार उत्तराखंड आए हैं। उनको उत्तराखंड बहुत पसंद है, यहां के पहाड़-हरियाली और जनजीवन हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। भज्जी ने यह भी कहा कि उनका देहरादून से भी विशेष लगाव रहा है। इस दौरान कंसल्टिंग सीएमओ अवनीश अग्रवाल ने बताया कि प्रसिद्ध स्मैश ने दून में नया सेंटर शुरू किया है। यहां आम लोगों को सस्ती दरों पर मनोरंजन का मौका मिलेगा। यहां वर्चुअल रियलिटी गेम्स का रोमांचक संग्रह भी है, जो काल्पनिक क्षेत्रों में ले जाता है। हर उम्र के लोगों के लिए यहां व्यवस्था की गई है। जीटीएम ग्रुप के चेयरमैन तुषार कुमार ने कहा कि यह दून के लोगों को दिल्ली और मुंबई की जैसी गेमिंग की सुविधा वाला प्लेटफॉर्म है। उन्होंने बताया कि स्मैश की ओर से विशेष ऑफर भी पेश किए जा रहे हैं।
इस दौरान हरभजन विश्वकप में टीम इंडिया की हार पर टिप्पणी से बचे। उन्होंने इतना ही कहा कि विश्वकप की बात अब पुरानी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा खेला, इसीलिए वो जीती। इससे पहले, ढोल-नगाड़ों की थाप से हरभजन का स्वागत किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›