Connect with us

देहरादून

मोबाइल बेचने के नाम पर पांच करोड़ का लगा चूना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गुरुग्राम की कंपनी ने देहरादून के डीलर के साथ की धोखाधड़ी
देहरादून।
गुरुग्राम की मोबाइल कंपनी ने दून के कारोबारी को मोबाइल बेचने के नाम पर पांच करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। कंपनी के गुरुग्राम कार्यालय पर अब ताला लगा है। राजपुर थाना पुलिस ने कंपनी डायरेक्टर, मैनेजर समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
पुलिस के मुताबिक नेहा मित्तल निवासी राजपुर रोड की टीएनएस सोल्यूशंस नाम से फर्म है। वह मोबाइल फोन खरीदने व बेचने का कारोबार करती हैं। गुरुग्राम स्थित मैसर्स एमडीएम टेलीवेंचर प्राइवेट कंपनी से एडवांस भुगतान कर मोबाइल फोन खरीदती हैं। कंपनी के साथ पिछले दो साल से व्यापार कर रही हैं। कंपनी में सिल्का सलोनी व अशोक कुमार साहनी डायरेक्टर, जबकि प्रदीपतो गांगुली मैनेजर व मुनीष मित्तल एकाउंटेंट हैं।
22 नवंबर 2022 को प्रदीपतो गांगुली उनके घर आए। कुछ एडवांस रकम देने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बस, तीन की मौत, कई घायल

24 नवंबर को नेहा पति के साथ उक्त कंपनी के कार्यालय पहुंची और एडवांस दिया। तब कंपनी के डायरेक्टर व मैनेजर ने तीन करोड़ रुपये आरटीजीएस के माध्यम से उनके बैंक खाते में जमा करवा दिए थे। इसके बाद भी उनका पांच करोड़ रुपये कंपनी पर बकाया रह गया। इस पर आरोपियों ने जल्द से जल्द उन्हें लौटाने की बात कही थी। नेहा ने बताया कि कुछ दिन बाद उन्होंने प्रदीपतो गांगुली को फोन किया तो उन्होंने पैसे लौटाने को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद कंपनी के डायरेक्टर समेत अन्य व्यक्तियों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो किसी ने फोन नहीं उठाया। तब उन्हें संदेह हुआ। अब उनका कार्यालय बंद है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement