Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार जगजीतपुर चौकी में तैनात सिपाही को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

हरिद्वार। हरिद्वार जिले की जगजीतपुर चौकी में मुंशी के पद पर तैनात सिपाही को विजिलेंस ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वह बलवा, मारपीट और गाली-गलौज के क्रास मुकदमे के आरोपियों को जमानत पर छोड़ने के एवज में पांच हजार रुपये ले रहा था। इस मामले में वह दो लोगों को हवालात में बंद रखकर पहले भी पांच हजार रुपये ले चुका था।
एसपी विजिलेंस के मुताबिक कनखल थाने के जगजीतपुर निवासी राजू ने 26 अक्तूबर को इसकी शिकायत देहरादून विजलेंस ऑफिस में की थी। बताया था कि पीठ बाजार निवासी तुषार ने उसके और परिजनों के खिलाफ 27 मई को मारपीट, बलवा और गाली-गलौज का मुकदमा कराया था, जिसमें राजू की तरफ से भी क्रास केस कराया गया।25 अक्तूबर को जगजीतपुर चौकी में तैनात मुंशी पप्पू कश्यप ने राजू और नीना को चौकी बुलाया। पर्स अपने पास रखकर उन्हें हवालात में बंद कर जेल भेजने की धमकी दी। करीब चार घंटे हवालत में रखने के बाद शाम को पर्स लौटते हुए यह कहकर छोड़ दिया कि पर्स से पांच हजार रुपये इंचार्ज साहब को देकर दोनों को जमानत दे दी है। जो बाकी पांच लोग आरोपी हैं, उनकी जमानत के भी एक-एक हजार प्रति आरोपी पांच हजार रुपये लेकर आ जाना।
राजू की इस शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने रविवार शाम चार बजे सिपाही पप्पू कश्यप को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। एसपी विजिलेंस के मुताबिक आरोपी को आज विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट एसएसपी हरिद्वार को भी दे दी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›