Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता के बेटे की गोली लगने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। रविवार की देर रात भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता रहे चौधरी बलजोर सिंह के बेटे गौरव देशवाल (47) की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली किसी ने मारी है अथवा आत्महत्या की गई है, इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। मौके से गौरव देशवाल की लाइसेंसी राइफल बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि रात में करीब 10 बजे ग्राम नारसन कला में गौरव देशवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। गौरव देशवाल का शव उनके घर के परिसर में पड़ा हुआ था और पास में ही लाइसेंसी रायफल थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। चर्चा के अनुसार इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस मामले की जांच के बाद ही कुछ कहने की स्थिति में होने की बात कह रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement