Connect with us

हरिद्वार

अध्यात्म चेतना संघ की 12वीं गीता ज्ञान प्रतियोगिता में 6 हजार विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। अध्यात्म चेतना संघ द्वारा ‘श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता आज नगर के 16 विद्यालयों में आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 6 से 8 में अध्ययन कर रहे छ: हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रतियोगिता प्रभारी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि चूँकि, संस्था ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता का आनलाइन संस्करण तथा माडल प्रश्नपत्र पहले ही उपलब्ध का दिया था, इसलिये, सभी प्रतियोगियों ने पूरी तैयारी तथा पूर्ण उत्साह से इस परीक्षा में भाग लिया।
        इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी-दिल्ली पब्लिक स्कूल (रानीपुर), एस डी कालेज (कनखल तथा खडखड़ी), सरस्वती विद्या मंदिर (सेक्टर-एक, भेल), सरस्वती विद्या मंदिर, (मायापुर), बाल मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल (भेल), विद्या मंदिर सेक्टर (सैक्टर-5), शिवडेल पब्लिक स्कूल (भेल), गुरु नानक एकेडमी (भेल), ज्वालापुर इण्टर कॉलेज, डिवाइन लाइट स्कूल (जगजीतपुर), दीक्षा राइजिंग स्कूल (सुभाष नगर), आर्मी पब्लिक स्कूल (रायवाला), एन्जिल्स एकेडमी स्कूल, (बहादराबाद) तथा राजकीय उ.मा. विद्यालय (पीतपुर) आदि शिक्षण संस्थाओं से रहे। अकेले डी.पी.एस. रानीपुर से ही 1600 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया।
      वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित पर आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में, विद्यार्थियों ने हालाँकि, अपने-अपने विद्यालयों में ही परीक्षा दी, परन्तु, सुचारु संचालन के लिये अध्यात्म चेतना संघ ने भी प्रत्येक विद्यालय में अपने प्रतिनिधि भी नियुक्त किये हुए थे। साथ ही संस्था के संस्थापक आचार्य करुणेश मिश्र के नेतृत्व एक सचल दस्ते ने भी परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों का दौरा किया। आचार्य करुणेश मिश्र के बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में हिन्दु धर्म, धर्म ग्रंथों संस्कारों के प्रति जागरुक बना कर उन्हें संस्कारवान बनने के लिये प्रेरित करना है।‌ प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थानों के अतिरिक्त प्रत्येक स्कूल के तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार आगागी 17 दिसम्बर को गौतम फार्म (कनखल) में प्रातः 11.00 बजे से आयोजित किये जाने वाले विराट गीता महोत्सव के दौरान प्रदान किये जायेंगे।
      प्रतियोगिता के आयोजन में आचार्य करुणेश मिश्र, अरुण कुमार पाठक, भूपेंद्र गौड़, अर्चना वर्मा, प्रभांश मिश्रा, स्वाति वर्मा, बृजेश शर्मा, विश्वास सक्सेना, अर्चना सक्सेना, मिनी पुरी, रश्मि धीमान, अशोक गुप्ता, एम सी काला, प्रेम शंकर प्रेमी, संगीता राणा, कंचन प्रभा गौतम, कविता राणा, प्रदीप सिखौला, श्रेय वशिष्ठ, गोविन्द बल्लभ भट्ट, हर्ष शुक्ला, शांतनु पाराशर, देव मिश्रा, दीपक पोसवाल, कन्हैया सिखौला, सौरभ सिखौला, वंश वर्मा आदि। आदि ने प्रमुख योगदान दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार कार कंटेनर से टकराई, हादसे में 2 की मौत

                       

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement