Report by : CWN Desk
Published at :
Updated at :
नई दिल्ली। हैदराबाद के सिकंदराबाद में एक बहुमंजिला व्यावसायिक भवन में आग लगने से चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में आग रात करीब 8 बजे आग लग गई। आग में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान शिवा, प्रशांत, प्रमिला, श्रावणी, वेनेला और त्रिवेणी के रूप में हुई है। मौत का कारण धुएं में सांस लेना हो सकता है।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। 12 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उनमें से छह की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाकी का अभी भी इलाज चल रहा है।