Report by : CWN Desk
Published at :
ऑनलाइन टास्क के जरिये मोटी कमाई के झांसे में आकर महिला 8.56 लाख रुपये गंवाए

देहरादून। ऑनलाइन टास्क के जरिये मोटी कमाई के झांसे में आकर एक महिला 8.56 लाख रुपये गंवा बैठी। साइबर ठगों ने शुरू में छोटे-छोटे निवेश पर तीस फीसदी तक कमीशन दिया था, लेकिन बाद में बड़ी रकम लगवाए जाने पर महिला को कुछ नहीं मिला।
इस मामले में पूजा असवाल निवासी ग्रीन व्यू रेजीडेंसी ने साइबर थाने में तहरीर दी, जिस आधार पर रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूजा को टेलीग्राम पर बीते 12 नवंबर को खुशी सिंह नाम की यूजर ने घर बैठे मोटी कमाई का मैसेज भेजा था। पीड़िता ने रुचि दिखाई तो शुरू में सामान्य टास्क दिए गए। तब प्रति टास्क 200 से 300 रुपये मिल रहे थे। इसके बाद एक हजार रुपये जमा किए तो टास्क पूरा करने पर 1300 रुपये मिले। इस तरह टास्क की रकम बढ़ती गई। आखिर में ठगों ने पीड़िता से 8.56 लाख रुपये जमा करवा लिए, लेकिन, इसके बाद महिला को एक रुपया तक वापस नहीं मिला। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि इस प्रकरण की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने लोगों से इस प्रकार के मैसेल और फोन कॉल से सतर्क रहने की अपील की है। कहा कि ऐसे झांसे में आने से जरूर बचें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›