Report by : CWN Desk
Published at :
89 लाख से होगा नथुवाखान से गड़गांव मोटरमार्ग का सुधारीकरण कार्य :विधायक कैड़ा

किसानों व ग्रामीणों को मिलेगी राहत

धानाचूली( नैनीताल)। नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के नथुवाखान से गड़गावं  तक का क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य 89 लाख रुपये से होगा। जिससे स्थानीय किसानों व ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

रविवार को भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा ने यह जानकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान दी। विधायक ने कहा कई स्थानों पर दीवारें टूट गई हैं , पूरी तरह डामरीकरण भी उखड़ा है। जबकि दीवारों के टूट जाने से आने जाने में वाहनों को भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस इस धनराशि में डामरीकरण दिवार निर्माण, पैराफिट निर्माण का कार्य किया जाएगा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओ को देखते हुए  नथुवाखान  से गड़गांव तक 5 किमी मोटर  मार्ग में सुधारीकरण के लिए 89लाख की 48 हजार  शासन से स्वीकृति कराने के बाद टेंडर करा दिया है ।टेंडर खुलने के बाद  जल्दी  कार्य प्रारम्भ होगा। जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›