Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर हादसे में 9 लोगों की मौत

थक्ती झरने के समीप पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आई बोलेरो कैंपर
पिथौरागढ़।
जिले में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के समीप पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से बोलेरो कैंपर दब गया। हादसे में चालक सहित नौ लोगों की दबकर दर्दनाक मौत की आशंका जताई जा रही हैं। सूचना पाकर पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। जिस स्थान पर घटना हुई है वह स्थान मालपा और पेलसिती झरने के बीच में स्थित है।
बताया जा रहा है कि दिन में डेढ़ बजे जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को लौट रहा था, तभी पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर गिर गई। जीप नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की बताई जा रही है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है। धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग सड़क आवाजाही के लिहाज से खतरनाक है। इस सड़क पर कम से कम 50 स्थान ऐसे हैं जहां से सुरक्षित निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›