Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

भव्यता के साथ मनाया जाएगा दशहरा, पुतला दहन स्थल और चौदह पुतलों के नामों पर सहमति

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जीआईसी मैदान में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, दशहरा कमेटी देगी हर पुतला कमेटी को 3100 की राशि

अल्मोड़ा। दशहरा महोत्सव को भव्य रूप में मनाने के लिए आज नगरपालिका सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। दशहरा समिति अल्मोड़ा की बैठक में 14 पुतलो के नाम पर सहमति बनी है। जिसमें रावण, अक्षय कुमार, ताडिका, दूषण, कालकासुर, मारीच, कुण्ड, मकरासुर, त्रिसरा, खर, मायासुर, अहिरावण, अतिकाय, धूमराक्ष आदि, बैठक में पुतला दहन के लिए दो जगह चिन्हित की गई है जिसमें पोस्ट आफिस की सामने या जियोलॉजी ग्राउण्ड में पुतला दहन किया जाएगा, कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक पुतला कमेटी को पुतला निर्माण के लिए 3100 रूपया रजिस्ट्रेशन के समय दिए जायेंगे। दशहरा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम जीआईसी ग्राउण्ड में होंगे । यह बैठक प्रशासन व दशहरा समिति के समक्ष रखी जाएगी जिसमे पूर्ण रूपरेखा तैयार की जाएगी। हरीश कनवाल मुख्य संयोजक, अजीत सिंह कार्की, अध्यक्ष दीपक साह, संजय साह रिख्खू, अशोक पाण्डे उपाध्यक्ष, वैभव पाण्डेय सचिव, शरद अग्रवाल, सूरत वाणी, उज्जवल जोशी उपसचिव, कृष्णा सिंह, मनोज वर्मा, सुनील जोशी सह संयोजक, मनोज जोशी मुख्य सांस्कृतिक संयोजक, नीरज बिष्ट, दीपक कुमार सह सांस्कृतिक संयोजक, हर्षित टम्टा, सलमान अंसारी सोशल मीडिया प्रभारी, आशीष गुरूरानी, हितेश नेगी प्रचार प्रसार प्रमुख,दीप जोशी ,राजेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष कैलास गुरुरानी, अमरनाथ नेगी,मनीष जोशी, सुशील साह , कार्तिक शाह, अर्जुन बिष्ट एवं समस्त पुतला समितियों के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गुरिल्लों का धरना 4917 दिन भी जारी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement