Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

पुरौला में 9 मालिकों ने समुदाय विशेष के लोगों से दुकानें खाली करवाने का किया एलान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नाबालिक को भगाने की घटना के बाद समुदाय विशेष व्यापारियों के खिलाफ बना है स्थानीय लोगों में आक्रोश
उत्तरकाशी
। पुरौला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले के बाद उपजा विवाद नहीं शांत हो रहा है। रविवार को समुदाय विशेष के व्यपारियों के यहां दुकानें खाली करवाने के पोस्टर लगने के बाद अब 9 मालिकों ने दुकानें खाली करवाने का एलान कर दिया है। वहीं, पुलिस ने पोस्टर चस्पा करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ धर्म विशेष के लोगों को डराने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
पुरोला में बीते दिनों रजाई गद्दे का काम करने वाले यूपी निवासी एक समुदाय विशेष का लड़का जब उसका दोस्त एक नाबालिग को बहला फुसलाकर टेंपों में देहरादून ले जा रहे थे, जिन्हें पुरोला पेट्रोल पंप पर स्थानीय युवाओं ने पकड़ लिया था। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से तनाव का माहौल है।
पुरोला में समुदाय विशेष के व्यापारियों की दुकानों के बाहर 15 जून की प्रस्तावित महापंचायत से पहले दुकानें खाली करने के पोस्टर चस्पा होने के बाद अब 9 मकान मालिकों ने समुदाय विशेष के व्यापारियों से दुकानें खाली करवाने का एलान किया है।
सोमवार को व्यापारी बाल खां, अशरफ, को मोहम्मद रईस आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि करीब एक सप्ताह से अधिक समय से दुकानें बंद हैं। उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनकी दुकानें खुलवाई जाएं।

Select Language

Advertisement