Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

इसलिए बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की करवा दी हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बूढ़े पिता को बेटे का शव देखने तक नहीं मिला, सहारनपुर में लावारिस में पुलिस ने कर दी अंत्येष्टि

हरिद्वार। हेमेन्द्र उर्फ सौरभ की गुमशुदगी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल हेमेंद्र की पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या करवा दी। शव को सहारनपुर में नहर में फेंक दिया। वापस आकर अनजान बन गई। बूढ़े पिता को बेटे का शव तक नसीब नहीं हुआ। सहारनपुर में लावारिश में हेमेंद्र की पुलिस ने अंत्येष्टि कर दी।

मंगलवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हेंमेंद्र की हत्या कर शव जनपद सहारनपुर के बडगांव क्षेत्र में नहर में फेंकवा दिया था। रोशनाबाद स्थित जिला पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मृतक हेमेंद्र उर्फ सौरभ के पिता मोहरपाल पुत्र मुन्सी सिंह निवासी ग्राम धनौरा जिला शाहजहाँपुर उ.प्र. हाल निवासी ब्रहमपुरी सिडकुल ने 22 मार्च को उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद विवेचना एसआई देवेंद्र सिंह को सौंपी गयी। पुलिस ने हेमेंद्र की पत्नि रिंकी उर्फ किरण की कॉल डिटेल की जांच की तो एक मोबाइल नंबर पर लगातार बात किए जाने की जानकारी सामने आयी। पुलिस ने उस नंबर की आईडी की जांच की तो वह नंबर मौहम्मद शारुफ अली पुत्र मोमीन निवासी ग्राम बनेरा खास थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उ.प्र. का निकला। जांचमें मौहम्मद शारूफ अली व हेमेंद्र की अंतिम लोकेशन भगवान क्षेत्र में पाए जाने पर जब पुलिस ने रिंकी उर्फ किरण से पूछताछ की तो उसने मौहम्मद शारूफ को पहचानने और बात किए जाने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं दौरे पर डीजीपी ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर दिया जोर

सख्ती से पूछतात करने पर उसने मौहम्मद शारूफ के साथ प्रेम संबंधों को कबूल कर लिया। शारूफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर उसने व रिंकी ने हेमेंद्र को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। योजना के अनुसार हेमेन्द्र को दावत के बहाने भगवानपुर बुलाया और शराब पिलाकर देर रात रस्सी से गला घोटकर हत्या करने के बाद शव को बड़गांव क्षेत्र में ले जाकर नहर में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि थाना बडगांव पुलिस ने ग्राम सिमलाना के समीप नहर से शव बरामद किया था। लेकिन पहचान नहीं होने पर अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में मृतक के परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान की थी। थाना सिडकुल पुलिस टीम ने थाना बडगांव से मृतक के कपडे व फोटो व अन्य दस्तावेज कब्जे में लिये और आरोपी की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त रस्सी, ट्रक व मृतक का मोबाईल फोन बरामद करने बाद गुमशुदगी के मामले को हत्या में तरमीम करते हुए मृतक हेंमेंद्र की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया।

Select Language

Advertisement