Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी के प्राचीन शिव मंदिर में गणेश महोत्सव पर रक्तदान शिविर, 100 लोगों ने किया दान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के प्राचीन शिव मंदिर में गणेश महोत्सव के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक एवं मानवीय पहल में स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर के दौरान लगभग 100 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में निजी स्कूलों और बुक सेलर्स के गठजोड़ पर कड़ा एक्शन, 46 स्कूलों को नोटिस


इस रक्तदान शिविर में पत्रकार पारस बिष्ट का योगदान विशेष चर्चा में रहा, जिन्होंने 24वीं बार रक्तदान कर युवाओं के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए ताकि आपात स्थिति में जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर के दौरान समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रुपेंद्र नागर, हरिमोहन अरोड़ा, पदम पाल, और धर्मेंद्र साहू सहित अनेक पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
इसके अलावा अमित आसवानी, मदन मोहन जोशी, हेमंत साहू, विपिन पाल, लाल जायसवाल, सूरज लंबा, पूरन सागर और हैप्पी अटवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शिविर में उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य आयोजित करने का संकल्प लिया।

Select Language

Advertisement