हल्द्वानी

हल्द्वानी: अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत पर हंगामा, जांच के आदेश

हल्द्वानी के निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल से रिपोर्ट मांगी है।

हल्द्वानी। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएस पी अस्पताल में गौलापार निवासी अर्शदीप कौर की मृत्यु के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, सीतापुर निवासी अर्शदीप कौर को 11 नवंबर को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 13 नवंबर की रात उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने जरूरी जांच किए बिना ही ऑपरेशन कर दिया, जिससे महिला की जान चली गई। घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप भुल्लर भी परिजनों के समर्थन में धरने पर बैठे, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने अस्पताल प्रबंधन को पत्र जारी कर 24 से 48 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। विभाग यह जांच करेगा कि उपचार के दौरान तय चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं।
सीएमओ स्तर पर समीक्षा के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मातृ मृत्यु ऑडिट भी किया जाएगा। वहीं, एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है और उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी