हल्द्वानी

हल्द्वानी: सारथी फाउंडेशन समिति ने नन्हे बच्चों के संग मनाया बाल दिवस, बांटे उपहार

हल्द्वानी में बाल दिवस के अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति ने प्राइमरी पाठशाला बमोरी नगर के बच्चों संग उत्सव मनाया और खेल सामग्री व उपहार वितरित किए।

हल्द्वानी। बाल दिवस के पावन अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति ने प्राइमरी पाठशाला बमोरी नगर के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ बड़े धूमधाम से उत्सव मनाया। हर वर्ष की तरह इस बार भी संस्था के सदस्यों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद संस्था की ओर से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न खेल सामग्री वितरित की गई। बच्चों को कैरम, लूडो, शतरंज, फुटबॉल, पजल और छोटे बच्चों को गेंद प्रदान की गई। इसके साथ ही सभी बच्चों को चॉकलेट और चिप्स के उपहार पैकेट भी दिए गए, जिन्हें पाकर नन्हे विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे हर साल इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं और संस्था को भी उनके चेहरों पर खुशी देखकर आत्मसंतुष्टि मिलती है। वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्या चंपा पुरोहित ने सारथी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था के सहयोग से बच्चों में बाल दिवस के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिलता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने किया। इस दौरान सीए सरोज आनंद जोशी, योगेश पांडे, गिरीश चंद्र लोहनी, प्रदीप सभरवाल, अनूप कुमार, हेमा जोशी, गीता बेलवाल, भावना जोशी, भावना पांडे, रंजना जोशी और संतोष गौड़ सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी