Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

नैनी-नैलपड सड़क सर्वे को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह, एकजुटता की अपील

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा के नैनी-नैलपड गाँव में सड़क निर्माण के लिए 17 सितम्बर को सर्वे का आयोजन। आपातकालीन चिकित्सा और सुविधाओं के सुधार हेतु ग्रामीणों ने एकजुट सहयोग की अपील की।

अल्मोड़ा। जिले स्थित नैनी और नैलपड गाँव के निवासियों के लिए सड़क निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। गाँव में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण की मांग को पूरा करने के लिए प्रशासन द्वारा एक विशेष सर्वे का आयोजन तय किया गया है। इस सर्वे को लेकर पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।


ग्रामीण राम सिंह और दीपक सिंह खनी के मुताबिक सड़क की सुविधा न होने के कारण नैनी और नैलपड गाँव के लोगों को लंबे समय से गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाना अत्यंत कठिन हो जाता है। इसके अलावा शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के दौरान आवश्यक सामान लाने और ले जाने में भी ग्रामीणों को काफी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है।

यह भी पढ़ें 👉  जल-जीवन मिशन के कार्यों को दिसंबर 2023 तक पूर्ण करें विभागीय अधिकारी: जिलाधिकारी


गाँव के जागरूक प्रतिनिधियों ने सभी ग्रामवासियों से 17 सितंबर को आयोजित होने वाले सर्वे में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उनका कहना है कि यह सड़क किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे गाँव के बुनियादी विकास के लिए बेहद जरूरी है। सर्वे के दौरान सभी ग्रामीणों की उपस्थिति और सहमति कार्य को गति प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी का आरोप: बीकेटीसी के कई कर्मचारियों को नोटिस जारी


दीपक खनी के मुताबिक सुबह 10 बजे नैलपड के ग्रामीण नैनी में एकत्र होंगे। उन्होंने सभी ग्रामीणों से कहा कि यदि सभी लोग एकजुट होकर इस प्रक्रिया में सहयोग करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए आवागमन की राह आसान हो जाएगी। गाँव के विकास और मूलभूत सुविधाओं की प्राप्ति के लिए यह सर्वे एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।


नैपलड़ का दृश्य

Select Language

Advertisement