Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

पौड़ी के बाघ प्रभावित इलाकों में 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों तक अवकाश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दो लोगों को मार चुका है बाघ, ग्रामीणों में बनी है दहशत

पौड़ी। तहसील धुमाकोट में आदमखोर बाघ के दो लोगों को मारने के बाद सुरक्षा के लिहाज से बीते 18 अप्रैल तक घोषित अवकाश बढ़ाकर बीते 26 अप्रैल तक कर दिया है। डीएम ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
13 और 15 अप्रैल को बाघ ने ब्लाक रिखणीखाल व तहसील धुमाकोट में दो ग्रामीणों को मार डाला था। इसके बाद बाघ ने एक बछड़े पर हमला किया था। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने बाघ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के लिहाज से बीते 18 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया था। जिसे बढ़ाकर बीते 21 अप्रैल तक विस्तारित कर दिया था। लेकिन अब अवकाश 26 अप्रैल तक कर दिया है। डीएम ने ने तहसील रिखणीखाल के ग्राम डल्ला पट्टी पैनो-चार, मेलधार, क्वीराली, तोल्यूं, गाडियूं, जुई, कांडा, कोटडी तथा तहसील धुमाकोट में ग्राम ख्यूणांई तल्ली, ख्यूणांई मल्ली, ख्यूणांई बिचली, उम्टा, सिमली मल्ली, चमाड़ा, सिमली तल्ली, घोडकन्द मल्ला, घोडकन्द तल्ला, कांडी तल्ली, कांडी मल्ली, मन्दियार गांव, खड़ेत, गूम, बेलम क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले सभी विद्यालयों तथा आंगनबाडी केंद्रों में आगामी 26 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है। डीएम डा. आशीष चौहान ने क्षेत्र के लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। डा. चौहान ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में बाघ की सक्रीयता देखी जा रही है। वन विभाग व प्रशासन की टीम प्रयासो में जुटी है। लेकिन जब तक इस दिशा में कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगती, हमें विशेष रुप से सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने ग्रामीणों से बाघ को लेकर किसी प्रकार की सूचना मिलने पर कंट्रोल रुप, वन विभाग, पुलिस व प्रशासन को दिए जाने की अपील भी की।

Select Language

Advertisement