Connect with us

नई दिल्ली

मजिस्ट्रेट की गाड़ी ने 5 को रौंदा, 2 बच्चियों समेत 4 की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मतदान के बाद मतपेटी लेकर जा रही सेक्टर मजिस्ट्रेट लिखी बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार 5 को रौंद दिया। हादसे में 2 मासूम बच्चियों समेत 4 की मौके पर ही मौत गई। एक 4 महीने का मासूम घायल हो गया। मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा का है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एम्बुलेंस की मदद से मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए तथा घायल मासूम को सीएचसी में इलाज के लिए भेजा। अमरोहा के जनपद थाना सैदनगली क्षेत्र में उझारी कस्बे के नजदीक यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा गुरुवार की देर शाम सेक्टर मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी से हुआ है। बाइक पर तीन बच्चों समेत महिला और एक युवक सवार थे। बाइक और कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बाइक पर सवार युवक महिला एवं दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर एसडीएम अशोक कुमार शर्मा सीएचसी पहुंचे। शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सरकारी एंबुलेंस की मदद से मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है। वहीं पुलिस शवो की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है। वहीं हादसे में घायल 4 महीने के मासूम को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement