Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

पड़ोसी राज्य यूपी से लाई जा रही 1 लाख 14 हजार की नशीली दवाइयां पकड़ी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाइक व स्कूटर जब्त, कई मेडिकल स्टोर आ सकते हैं कार्यवाही की जद में

रुड़की। कोतवाली मंगलौर मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों इस्तकार व विनीत को बाइक व स्कूटर से नशीली दवाइयों की तस्करी करते हुए 1 लाख 14 हजार नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट व तस्करी में प्रयुक्त वाहनों के साथ दबोचा गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच पड़ताल

अभियुक्तों द्वारा नशे की दवाइयां मु0नगर से लाकर हरिद्वार के मेडिकल स्टोरों में सप्लाई की जाती थी। ऐसे सभी मेडिकल स्टोरों को चिन्हित किया जा रहा है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
*१*  इस्तकार पुत्र निसार अहमद निवासी लाला वाली गली पुरानी तहसील रुड़की कोतवाली गंगनहर
*२* विनीत पुत्र रामकुमार निवासी गली नंबर 2 दक्षिणी कृष्णापुरी कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर
*बरामदगी*
1- अल्प्राजोलम टैबलेट- 1 लाख 14 हजार
2- मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस- 01
3- स्कूटर- 01

यह भी पढ़ें 👉  टीपी नगर में युवक का सड़ा-गला शव कमरे से बरामद, पुलिस की गश्त व्यवस्था पर उठे सवाल

*पुलिस टीम*
CO मंगलौर बहादुर सिंह चौहान
प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल
SI पुष्पेंद्र सिंहका0 मनीष, का0 संजय, का0 बलबीर, का0 नरेश

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement