Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

पौड़ी में नदी में डूबा व्यक्ति, चार दोस्तों संग नदी में नहाने गया था

Published

on

खबर शेयर करें 👉

SDRF ने रात्रि में चलाया सर्च अभियान, 15 से 20 फीट गहराई में निकालर पुलिस के सुपुर्द किया

पौड़ी। चौकी व्यासी से सांयकाल सूचना मिली कि सिंगताली (पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र) के पास एक व्यक्ति नदी में डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट व्यासी से उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम व पोस्ट ढालवाला से दूसरी टीम रेस्क्यू हेतु तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम को ज्ञात हुआ कि चार दोस्त जिनमें
(1)निशान सिंह रावत पुत्र होशियार सिंह रावत निवासी गमरी थाना ट्यूनी,
(2) शुभम नौटियाल पुत्र सुंदरलाल नौटियाल निवासी ग्राम मरोड़ थाना कैंपटी,
(3) अमन सिंह तोमर निवासी विकासनगर ,
(4) यश रावत पुत्र गोविंद सिंह रावत निवासी आराकोट
घूमने के लिए आए थे जिसमें निशान सिंह रावत उम्र 24 वर्ष नहाते वक्त नदी में डूब गया।
एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम के विशेषज्ञ डाइवर मातबर सिंह ने अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को दरकिनार कर रात्रि के घनघोर अंधेरे में नदी में 15 से 20 फीट गहराई में जाकर डूबे व्यक्ति को निकाल कर स्थानीय पुलिस के सुपर्द किया।

Select Language

Advertisement