Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा विश्वनाथ नदी में डूबे युवक व युवती, मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देर रात चला सर्च अभियान, एसडीआरएफ ने शव बरामद किए

अल्मोड़ा। 26 जून की देर रात्रि समय लगभग 10:30 बजे पुलिस चौकी धारानौला द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि धारानौला में दो लोग नदी में डूब गए है जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SI राजेश जोशी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे में कड़ी मशक्कत करते गहन सर्चिंग के दौरान दोनों युवक व युवती के शव को बरामद कर लिया गया जिसके उपरांत दोनों के शवों को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतकों का विवरण:-
1. आदित्य उम्र 16 वर्ष
2. भावना उम्र 17 वर्ष
उपरोक्त दोनों ग्राम- बक, अल्मोड़ा के निवासी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement